फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग बिरंगे पोशाक में बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। ग्रासिम इंडस्ट्रीज के महिला मंडल की ओर से संचालित नर्सरी प्ले स्कूल का 20वां वार्षिकोत्सव बृहस्पतिवार को स्टाफ क्लब हाल में संपन्न हो गया। इसमें प्ले स्कूल के बच्चों ने विभिन्न तरह के पोशाक में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के इकाई प्रमुख आरके सितानी एवं संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख संजय सिंह, रवि उप्पल प्रमुख (तकनीकी), हेमंत कुमार पांडा प्रमुख (लेखा एवं वित्त), आरके पाठक महाप्रबंधक (पावर) सहित ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के महिला मंडल अध्यक्ष मंजू सितानी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद नर्सरी प्ले स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया। नन्हें-मुन्नें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी स्टेज प्रोग्राम के जरिए प्रस्तुत किया। प्ले स्कूल की अध्यापिका विभा पांडेय एवं शिल्पी माहेश्वरी ने नर्सरी प्ले स्कूल के बारें में विस्तृत रुप से जानकारियॉं दी। साथ ही साथ उन्होनें नर्सरी प्ले स्कूल के बच्चों की प्रतिभा उभार के विशेषताओं के बारें में भी काफी जानकारियां दी गयी। संचालन एवं संपादन महिला मंडल की सचिव सुस्मिता पांडा ने किया। कार्यक्रम में रेखा राठौर, जसबीर कौर, मधू शर्मा, सरिता सिंह एवं सुशील कुमार, सुरंन्द्र तिवारी के अलावा संस्थान के ग्रामीण विकास अधिकारी अमर सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें