फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का कर्ज माफ कर कांग्रेस ने निभाया अपना वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ ग्रहण के दिन ही किसानों का ऋण माफ कर किसानों को बेहतरीन तोहफा दिया है। इससे किसानों सहित कांग्रेसियों में भी हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता पंकज मिश्रा, अंकुश दुबे, लक्ष्मीकांत दुबे, हरिनाथ खरवार आदि ने मुख्यमंत्री कमलनाथ के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव से पूर्व कांग्रेस द्वारा जनता से किये गये वादे की कड़ी में किसानों का कर्जा माफ करने से देश के किसानों में कांग्रेस के प्रति हर्ष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा उसको पूरा किया। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री कमल नाथ ने किसानों का कर्ज माफी के पत्रावली पर हस्ताक्षर कर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हितैषी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें