अनपरा (सोनभद्र)। ऊर्जांचल के प्रमुख बाजारों मे शामिल अनपरा बाजार में एक भी शौचालय न होने से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने शौचालय के निर्माण की मांग की है।
अनपरा बाजार निवासी आशीष मिश्रा, सुमित गोयल, इमरान खान, अजय सोनी कहते हैं कि ऊर्जांचल के प्रमुख बाजारों में शामिल अनपरा बाजार में शौचालय का निर्माण बेहद जरूरी है। शौचालय निर्माण के लिए दुकानदारों सहित स्थानीय लोगों द्वारा कई बार आवाज उठाई गई पर संबंधित विभाग द्वारा अभी तक कोई पहल नहीं की गई। बाजार में आने वाले महिला पुरुष ग्राहकों में सर्वाधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ती है। शौचालय नहीं होने से जहां स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत अभियान पर असर पड़ रहा है। वहीं चहुंओर व्याप्त गंदगी लोगों का मुह चिढ़ा रही है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अनपरा बाजार में शौचालय निर्माण की मांग की है।