फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से पहले बच्चों को स्वेटर देने की हुई पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ठंड शुरू होते ही परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के 256774 छात्र-छात्राओं को स्वेटर देेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन ने शिक्षा विभाग को स्वेटर के लिए धन मुुुहैया करा दिया है। शिक्षा विभाग ने भी समस्त विद्यालय प्रबंध समितियों को स्वेटर वितरित करने के लिए धनराशि आवंटित कर दिया है। अब तक 70 हजार बच्चों को स्वेटर बांटा जा चुका है।
विज्ञापन

बतादें कि योगी सरकार जिले के 1804 प्राइमरी और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा एक से आठ तक 256774 बच्चों को ठंड से बचाने के लिए मुफ्त में एक-एक स्वेटर देने का निर्देश दिया है। इसके लिए शासन स्तर से शिक्षा विभाग को करीब पांच करोड़ 13 लाख 54 हजार आठ सौ रुपये मिल चुका है। बीएसए के निर्देश पर सभी विद्यालय प्रबंध समितियों के खाते में जरूरत के अनुसार स्वेटर के लिए धनराशि भेज दी गई है। प्रधानाचार्य और प्रधानों को स्वेटर क्रय कर बच्चों को वितरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि प्रति बच्चे को दो सौ रुपये का एक स्वेटर देना है। सभी को स्वेटर देने के लिए धनराशि प्राप्त हो गई। विद्यालय प्रबंध समितियों के माध्यम से अभी तक करीब 70 हजार छात्र-छात्राओं को स्वेटर बांटा जा चुका है। कहा कि नवंबर माह के अंत तक सभी को स्वेटर मिल जाएगा। सभी को गुणवत्तायुक्त स्वेटर बांटा जा रहा है। इसकी मानिटरिंग वह स्वंय कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें