फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी रिहंद को मिला तीन स्वर्ण शक्ति पुरुस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। नई दिल्ली स्थित ओबेराय होटल में एनटीपीसी स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वर्ण शक्ति पुरस्कार वितरण समारोह में एनटीपीसी रिहंद परियोजना को तीन स्वर्ण शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने निदेशक मंडल के साथ उक्त सभी स्वर्ण शक्ति अवार्ड रिहंद के मुख्य महाप्रबंधक ए के मुखर्जी को प्रदान किया । वर्ष 2016-17 के लिए प्रोडक्टिविटी अवार्ड का विजेता घोषित किया गया तथा वर्ष 2017-18 के लिए पुन: प्रोडक्टिविटी अवार्ड विजेता के साथ-साथ ओवर ऑल चैंपियन का स्वर्ण शक्ति अवार्ड भी रिहंद के नाम ही रहा। इस दौरान निदेशक मंडल के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक के के सिंह एवं एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे । स्वर्ण शक्ति अवार्ड के साथ-साथ रिहंद परियोजना के प्रबंधक सुरक्षा मुकेश कुमार को वर्ष 2017-18 के लिए सीएमडी सेफ्टी अवार्ड से भी नवाजा गया । अवार्ड मिलने से रिहंद कर्मियों एवं अधिकारियों में खुशी का माहौल है तथा एक दूसरे को बधाइयों दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें