फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालरों से सजाये जा रहे छठ घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन/दुद्धी/बभनी। सोमवार से शुरू हो रहे छठ पर्व को लेकर तैयारी जोरों पर है। चोपन में सोन नदी के तट पर बन रहे घाटों का निरीक्षण ईओ महेंद्र कुमार सिंह ने किया। यहां उन्होंन शुद् शुद्घ पेयजल, प्रकाश आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। दुद्धी में प्राचीन तालाब की सफाई, रौशनी का उत्तम व्यवस्था, पुताई, नालियों को ढकने, सड़क मरम्मत का काम चल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, ईओ भारत सिंह की अगुवाई में घाटों की सफाई का कार्य हुआ। मल्देवा गांव में स्थित कैलाश कुंज द्वार पर छठ पूजा को लेकर भी सफाई की गई। कैलाश कुंज के प्रबंधक डॉ. लवकुश प्रजापति ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। बभनी में 25 छठ घाट हैं। अभी तक छठ घाटों की सफाई नही हो सकी है। तमाम छठ घाटों पर गंदगी का अंबार लगा है। इस गंदगी को लेकर पंचायत विभाग बेखबर है। बभनी, चपकी, बडहोर, चौना, बैना, कोंगा, आसनडीह, रंदह, मचबंधवा, चैनपुर समेत अन्य छट घाटों पर महिलाएं छठ पूजा करती हैं। क्षेत्र के रविशंकर गुप्ता, सुनील कुमार, रमेश कुमार, अनिल कुमार, मिथिलेश कुमार ने सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें