अनपरा। औड़ी मोड़ से शक्तिनगर फोरलेन के निर्माण में आने वाले व्यवधान को दूर करने के लिए 14 नवंबर को जिलाधिकारी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी है जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेंगे।
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग (एसएस 5 ए ) में औड़ी मोड़ से शक्तिनगर टू लेन से फोर लेन चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य मे आने वाले व्यवधान व कठिनाईयों के निराकरण के लिए 14 नवंबर को 12 बजे से कलेक्ट्रेट में बैठक आहूत की गयी है। बैठक में वन प्रभाग रेनुकूट के प्रभागीय वनाधिकारी, दुद्धी के उपजिलाधिकारी, वन विभाग के प्रभागीय लौगिक प्रबंधक, एनसीएल सिंगरौली सिविल विभाग के महाप्रबंधक, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता व ओएसडी डीएम उपस्थित रहेंगे।