फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की धीमी गति पर भड़के विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद। कोन-विंढमगंज मार्ग के हो रहे निर्माण की गति धीमी होने पर शनिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे भड़क गए। मानक के अनुसार कार्य न कराने पर उन्होंने नाराजगी जताई और लोक निर्माण के अभियंताओं से निर्माण संबंधी पूछताछ किया। शनिवार को दोपह कोन क्षेत्र में पहुंचे विधायक को ग्रामीणों ने घटिया सड़क निर्माण की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस माह पूर्व से सड़क का निर्माण हो रहा है और 15 नवंबर तक कार्य पूर्ण किया जाना है लेकिन अब तक कार्यदायी संस्था ने एक किमी भी सड़क का निर्माण नहीं कराया। इस पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने मौके का निरीक्षण किया। वहां ग्रामीण ओमप्रकाश, आनंद, अवधेश, संतोष, सुनील का कहना था कि घटिया स्तर से सड़क निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री सड़क पर प्रेशर रोलर से पिच बनना चाहिए था, लेकिन अब तक आधुनिक मशीन का प्रयोग नहीं किया गया। इससे सड़क बनते ही खराब होने शुरू हो जाएगी। सदर विधायक ने कार्य करा रहे अवर अभियंता भरत कुमार, संतोष से जानकारी ली। अधिकारियों ने भी सड़क निर्माण कंपनी पर नाराजगी जताई। यहां विधायक ने कहा कि निर्माण कंपनी का टेंडर निरस्त करने के लिए डीएम को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने जेई को त्योहार से पूर्व कोन-कचनरवा बाजार में सड़क ठीक कराने का निर्देश दिया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, शंशाक शेखर, राकेश तिवारी, संजय, सुशील जायसवाल, सरोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें