बीजपुर । म्योरपुर ब्लाक के नधिरा सब स्टेशन से संचालित होने वाले बखरिहवां फीडर का ब्रेकर एक माह पूर्व म्योरपुर फीडर में लगाए जाने से दो दर्जन गांव में अनियमित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने 24 घंटे के भीतर बकरिहवां फीडर में ब्रेकर लगाकर नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग की है। उपभोक्ता विनोद, रामचन्द्र, राजेश, गनपत, सुरेश व लाल बाबू ने बताया कि एक माह पूर्व म्योरपुर फीडर का ब्रेकर खराब हो गया। इस फीडर में नया ब्रेकर लगाने की बजाय बखरिहवां फीडर का ब्रेकर खोलकर उसे म्योरपुर फीडर में जोड़ दिया गया। तभी से बखरिहवां फीडर से जुड़े नेमना, जरहां, रजमिलान, पिंडारी, महुली, जलजलिया, इंजानी सहित दो दर्जन गांव में विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई। कभी कभार इन गांवों में दो-तीन घंटे के लिए बिजली के दर्शन हो जाता है लेकिन ज्यादातर बिजली गुल ही रहती है। ब्रेकर खोले जाने से सरकार के उस मंशा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का पूरा नहीं हो रहा है।
उपखंड अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि ब्रेकर समेत अन्य कई उपकरणों की मांग उच्चाधिकारियों से की गई है लेकिन अभी तक ब्रेकर नहीं मिला है।