फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। इलाके के खजुरी गांव में हुए विकास कार्यों में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है और पीएम को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सूर्यमणि, संतलाल, दीपक गुप्ता, अलोक गुप्ता, अजय कुमार, रंजीत कुमार आदि ने भेजे पत्र में कहा है कि गांव में जब भी खुली बैठक होती है तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी जाती। इसको लेकर सूचना अधिकार से जानकारी मांगने पर भी सूचना नहीं दी गई। ग्रामीणों ने पूर्व में निर्मित शौचालयों को नवनिर्मित दिखाकर सरकारी धनराशि डकारने और गांव के सेक्रेट्री द्वारा एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है और शिकायत की उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने भी गांव में हुए कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें