दुद्धी। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत सांसद आदर्श गांव नगवां में शुक्रवार को लाभार्थी कृषकों में विधायक हरिराम चेरो ने कृषि सहायक उपकरणों का वितरण किया। 20 को बैटरी से संचालित स्प्रिंकलर मशीन (फसलों पर दवा छिड़कने की मशीन), पांच किसानों को 460 फीट पंप सेट पाइप भी बांटे। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की उन्नति के लिए लगातार काम कर रही है। कहा कि क्षेत्र के अनुसूचित और जनजाति किसान जो सिंचाई के लिए पाइप या छिड़काव के लिए मशीन लेने के लिए इच्छुक हैं वह लागत का 10 प्रतिशत विभाग में जमा करके उसे प्राप्त कर सकते हैं। सींच पर्यवेक्षक अशोक शुक्ला ने कहा कि कृषक को सिंचाई की वस्तुओं के लिए सिर्फ 10 प्रतिशत राशि जमा करना होता है। शेष व्यय केंद्र और राज्य सरकार वहन करती है। इस मौके पर जेई निर्मल कुमार वर्मा, सहायक भूमि निरीक्षक उदय प्रताप यादव, जगदीश राम, मीरा सिंह मरकाम ,ग्राम प्रधान ईश्वरी प्रसाद, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।