फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने भारोतोलन में दिखाया दम-खम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को जनपदीय विद्यालयीय बालक -बालिका भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई। उसमें रेल कर्मचारी इंटर कालेज चोपन, राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबट्र्सगंज और संत जेवियर्स उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धानुक, मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश लाकड़ा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाडिय़ों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। प्रदर्शन के आधार पर दो वर्गों में खिलाडिय़ों का चयन किया गया। सीनियर वर्ग में परमेश्वर सिंह, इंद्रकुमार, कमलेश और जूनियर वर्ग में वीर प्रताप सिंह, चंद्रमोहन शर्मा, रोहित पालन का चयन किया गया। रेफरी की भूमिका जगदंबा प्रसाद ने निभाई। संचालन संतोष तिवारी ने किया। बताया कि 15 सितंबर को भदोही में मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें