ओबरा। विभिन्न मांगों को लेकर ओबरा पीजी कालेज पर छात्रों का धरना गुरुवार को 44वें दिन भी जारी रहा। यहां धरने पर बैठे छात्रों ने चेताया कि जब तक मांगें मानी नहीं जातीं, आंदोलन चलता रहेगा। 44वें दिन में 10 मांगों पर अब तक सार्थक पहल हुई है। अभी भी छह मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जरूरत है। छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव ने कहा कि चार मांगों पर अब तक सार्थक कार्रवाई हो चुकी है। विद्यार्थियों का प्रवेश, अन्य पिछड़ा वर्ग के हॉस्टल की आवंटन की कार्रवाई, पीजी कॉलेज कैंपस में वाई-फाई व्यवस्था, पुस्तकालय में नई पुस्तकों की कार्रवाई शुरू हो गई है। धरना स्थल पर प्रदीप यादव, अशोक कुमार, जिशान अहमद, ऋषभ सोनी, हर्ष जायसवाल, नवलेश चंद्र भारती, जय प्रकाश आदि रहे।