फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली के एक गांव में घर में घुसकर युवक द्वारा विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का मामला गुरुवार प्रकाश में आया है। घटना चार दिन पूर्व की बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक 14 अगस्त की रात करीब एक बजे वह अपने बेटे को पेशाब कराने के लिए दरवाजा खोलकर मकान के बाहर निकली थी। उसी वक्त गांव का एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया और उसे जमीन पर पटक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने चीखने-चिल्लाने का प्रयास की तो आरोपी ने जान से मारने की नियत से उसका मुंह दबा दिया। उसके बेटे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की नींद टूट गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी घटना की सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गुरुवार को पीड़िता ने कोतवाली में जाकर पुलिस को लिखित घटना की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें