फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट व बिजली से विवाहिता समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुर्क/बीजपुर। जिले में सोमवार की रात करेंट लगने व बिजली गिरने से एक विवाहिता समेत दो लोगों की मौत हो गई। नगर पंचायत चुर्क-घुरमा के वार्ड आठ पथरहिया टोला में करेंट लगने से विवाहिता की मौत हुई है, जबकि बीजपुर के नेमना गांव में बिजली गिरने से अधेड़ ने दम तोड़ा है।
चुर्क स्थित पुलिस लाइन के समीप स्थित पथरहिया टोल की अरूणा यादव (20) पत्नी राधेश्याम यादव सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर में फर्राटा पंखा लगा रही थी। इसी दौरान उसका हाथ बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करेंट लगने के दौरान उसकी चीख भी निकली लेकिन घर में उस वक्त किसी सदस्य के मौजूद न होने से उसे बचाया नहीं जा सका और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद परिवार के कुछ सदस्य घर पहुंचे तो उसकी मौत की जानकारी लोगों को हुई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेमना में सोमवार की देर शाम बिजली गिरने से झुलसकर हरिनारायण (56) पुत्र बिहारी बैसवार की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक हरिनारायण अपने घर के बगल में खेती का कार्य कर रहा था। इसी दौरान तेज गरज तड़क के साथ उसी के पास बिजली गिरी। जिसके कारण वह झुलस गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का इंतजाम कर ही रहे थे कि मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें