फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृति पत्र से मिली शौचालय निर्माण की प्रथम किश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। स्वीकृति प्रमाण पत्र के आधार पर दर्जन भर लोगों को शौचालयों के निर्माण के लिए बुधवार को प्रथम किश्त की राशि दे दी गई। सभी को छह-छह हजार रुपये दिये गए। खटौली गांव में बुधवार को एडीओ पंचायत रामउदय यादव ने चेक वितरित किया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के अन्य ग्राम पंचायतों में भी स्वीकृति पत्र के आधार पर निर्माण कराने वाले लाभार्थियों को भी चेक दिया जाएगा। लाभार्थी स्वीकृति पत्र के आधार पर शौचालय निर्माण करा लें जिसका भुगतान निश्चित किया जाएगा। इससे स्वच्छता अभियान को गति मिल सकेगी। यहां सेक्रेटरी पवन सिंह, ग्राम प्रधान अंतिया देवी, सुमन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें