फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में लाठी चार्ज की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधावार को मुर्धवा मोड़ के पास हुई। इसमें प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। राज्यपाल को पत्र भेजकर पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग की गई। कांग्रेस के जिला महासचिव विमल पांडेय के नेतृत्व में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लखनऊ में विधानसभा घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस का बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। यह सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इस तरह की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका पूरे प्रदेश में विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें