म्योरपुर। खैराही गांव में स्थित आरओ प्लांट पर लगा ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते एनजीटी के निर्देश पर आरओ प्लांट का संचालन बंद है। इससे आपूर्ति ठप होने से आधा दर्जन गांवों के लोगों को मजबूरन दूषित पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। आरओ प्लांट को शुरू करने के लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग से कई बार मांग किया, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा सका है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर आकर रखा है, लेकिन विभाग ना जाने क्यों उसे नहीं लगा रहा है। इससे रनटोला, खैराही, गोविंदपुर, रासपहरी, किरवानी आदि गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर आरओ प्लांट के संचालन की मांग की है।प्लांट पर तैनात कर्मचारी उमेश ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी उसे रोज ट्रांसफार्मर लगने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लग सका है।इससे लोगों को पेयजल नहीं मुहैया हो पा रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल आरओ प्लांट के संचालन की मांग की है।