फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठे आश्वासनों के खिलाफ फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोक गठबंधन पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। डीपीआरओ के झूठे आश्वासनों को अंतिम संस्कार किया और मुंडन कराया। पंचायत राज विभाग पर समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर 26 जून से विकास भवन पर क्रमिक अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक गठबंधन पार्टी के कार्यकर्ता मंगलवार को जिलाध्यक्ष डॉ. अमरनाथ पांडेय के अगुवाई में विकास भवन पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। धरना देकर समस्याएं उठाया। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत पड़री कला और ढुटेर में की गई शिकायतों का अब तक निस्तारण नहीं हुआ। मांग उठाया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि लाभार्थी को चेक से दी जाए। सामग्री के नाम पर लाभार्थियों को घटिया सामान दिया जा रहा है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। जिले में चौदहवें वित्त के धन का व्यापक पैमाने पर दुर्व्यय एवं दुर्विनियोजन किया गया है। यहां तक की मजदूरी खाते में भुगतान न करके नकद भुगतान के नाम पर हेराफेरी की गई है। इसकी भी जांच कराई जाए। प्रदर्शन करने वालों ने टैंकर से पेयजल आपूर्ति के नाम पर अधिक धन खर्च दिखाने, हैंडपंप मरम्मत के नाम पर सामग्री की खरीद की जांच और राज्य वित्त, 14वों वित्त के धन के दुरूपयोग पर रोक लगाने की मांग भी की। इस दौरान डॉ. अमरनाथ देव पांडेय, बबुंदर प्रसाद विश्वकर्मा, गोविंद प्रसाद गुप्ता, महेंद्र प्रसाद चौहान, कमला प्रसाद, मल्ली सिंह, श्याम बिहारी, राम प्रसाद, अनिल कुमार मौर्य, बद्री, बच्चन सिंह, श्री यादव, राममूर्ति यादव, राम कृपाल, बसंतू, मुन्नू मल्लाह, पिंटू, अनिल कुमार भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें