फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सचिवों ने दूसरे दिन भी दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के आहवान पर जिले के सचिवों, एडीओ आईएसबी, एडीओ पंचायत का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सचिवों ने विकास भवन पर धरना दिया। कार्य बहिष्कार से सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

विकास भवन पर धरना में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने कहा कि जब तक तीन सूत्री मांग पूरी नहीं होती कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। मंत्री सुनील पाल ने कहा कि ग्राम पंचायत और ग्राम विकास के सभी सचिव सामूहिक रूप से अवकाश पर हैं। कोई भी सचिव सरकारी कामकाज तब तक नहीं करेगा जब तक कि सरकार कोई निर्णय नहीं लेती। धरना में शैलेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, शिव कुमार कुशवाहा, प्रीती पाठक, मनोज दूबे, दिनेश गिरि, राजेश सिंह, हफीज उल्ला, अरूण सिंह, श्वेता गुप्ता, हेमंत शुक्ला मौजूद रहे। दुद्धी: ग्राम पंचायत और ग्राम विकास के सचिवों का अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहा। तीन सूत्री मांगों को लेकर सचिवों ने ब्लॉक पर धरना भी दिया। सचिवों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नही होती हड़ताल जारी रहेगी। धरना में एचएन सिंह, कमलेश भारती, अरशद खां, यशवंत गौतम मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें