फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित आश्वासन पर सत्याग्रह उपवास समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। ठेका मजदूरों की बकाया मजदूरी, जीवन सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की मांग को लेकर चल रहा सत्याग्रह उपवास प्रबंधन के लिखित आश्वासन पर शुक्रवार को समाप्त हो गया। अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ई. अखिलेश कुमार ने यूपी वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष व ठेका मजदूर यूनियन के मंत्री दिनकर कपूर को जूस पिलाकर उपवास का समापन कराया। आश्वासन दिया कि परियोजना में कार्यरत ठेका मजदूरों के विधिक अधिकार व जीवन सुरक्षा के लिए प्रबंधन हर संभव प्रयास करेगा। इसके पहले प्रबंधन ने गुरुवार की देर शाम वार्ता की थी। जिसमें ठेका मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि व सीजीएम समेत प्रबंधन के समस्त अधिकारी शामिल थे। इस वार्ता के बाद यूनियन को कार्यवृत्त का पत्र मुख्य अभियंता (प्रशासन) ने उपवास स्थल पर भेजा। जिसमें बकाया मजदूरी, न्यूनतम मजदूरी, मजदूरों को चेक और आरटीजीएस से मजदूरी भुगतान की गारंटी, संविदाकारों के विरूद्ध कार्यवाही करने, हाजरी कार्ड, रोजगार कार्ड, वेतन पर्ची, ईपीएफ स्लिप, बोनस एवं हेलमेट, मास्क, जैकेट, जूता, ईएसआई को नियमानुसार देने, परवेज की पत्नी को एक सप्ताह में संविदा पर कार्य देने आदि मांगों पर लिखित आश्वासन महाप्रबंधक (प्रशासन) ने दिया। इस मौके पर महामंत्री राजेश सचान, केपी मौर्या, सचिव सुशील श्रीवास्तव, तेजधारी गुप्ता, श्यामलाल, विजय यादव, विजेन्द्र गुप्ता, शेख इम्तियाज, हकीक, एम. अंसारी, गोविंद प्रजापति, चंद्रशेखर पाठक, रंजीत जायसवाल, राजेश मौर्य, मखंचू, राजेंद्र प्रसाद गोंड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें