रेणुकूट। नगर के शिवा पार्क के समीप रविवार को श्री साईंनाथ एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी ने नि:शुल्क सहायता शिविर का आयोजन किया। इसमें प्रतियोगी अभ्यार्थियों को यूपीपीसीएल, रेलवे, दिल्ली मेट्रो, यूपी पुलिस आदि प्रतियोगिताओं का आवेदन पत्र व किसी भी प्रकार की ऑनलाइन सेवा प्रदान की जा रही हैं। इसका उद्देश्य लोगों को डिजिटल इंडिया के प्रति प्रेरित जागरूक करना है। विशेषज्ञों ने कैशलेस ट्रांजेक्शन के प्रति जानकारी दी। शिविर में पहुंचे 53 युवाओं को सोसायटी के लोगों ने उपयोगी जानकारियां दी। यहां संस्था के प्रबंधक विजय कुमार गुप्ता, अध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव, अरुण तिवारी, कन्हैया कुमार सोनी, अभिलाष कुमार, चंदा पांडेय, सविता कुमारी, नेहा, प्रिया पांडेय, किरण मौर्या, अविनाश जोशी, विपिन शर्मा मौजूद रहे।