फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में मदर टेरेसा ग्रुप रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। रंगोली प्रतियोगिता में टोली नंबर चार मदर टेरेसा ग्रुप प्रथम, टोली नंबर एक रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप द्वितीय तथा टोली नंबर दो रानी दुर्गावती ग्रुप तीसरे स्थान पर रही।तंबू निर्माण प्रतियोगिता में टोली नंबर छह पीटी ऊषा ग्रुप अव्वल रही। टोली नंबर तीन किरन बेदी ग्रुप द्वितीय तथा टोली नंबर पांच सावित्री बाई फुले ग्रुप तीसरे स्थान पर रही। बुके निर्माण प्रतियोगिता में टोली नंबर चार मदर टेरेसा ग्रुप अव्वल रही। वहीं टोली नंबर दो रानी दुर्गावती ग्रुप द्वितीय तथा टोली नंबर पांच सावित्री बाई फुले ग्रुंप तीसरे स्थान पर रही। फूड प्लाजा प्रतियोगिता में टोली नंबर दो रानी दुर्गावती ग्रुप प्रथम, मदर टेरेसा ग्रुप द्वितीय तथा सावित्री बाई फुले गु्रप तीसरे स्थान पर रही। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। मां ममता की खान गीत रचना, हेमलता एवं प्रिया शर्मा ने सुनाया। सेवरी सवारे रास्ता गीत वर्षा रानी दिप्ती तथा सुषमा ने सुनाया। भजन, दहेज गीत, संध्या, नंदनी, प्रज्ञा सोनी, ज्योति, अर्चना, अंजली, निशा ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत सुनाया। प्राचार्या डॉ. वत्सला दयाल, डॉ. वंदना, डॉ. गिरीश कुुमार ख्वाब, डॉ. आनंद कुमार, मंजूषा राया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें