फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट खड़ा करते समय करेंट की चपेट में आने से चार मजदूर झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर गांव में सोमवार की सुबह हाइटेंशन तार से लोहे की पाइप टकराने से चार मजदूर झुलस गए। सभी को हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए सभी को वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं गांव के लोगों हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

खाड़पाथर में अशोक पांडेय के घर सोमवार को ब्रह्मभोज था। सोमवार सुबह से तैयारी हो रही थी। 1030 बजे के करीब चार मजदूर पाइप लेकर टेंट खड़ा कर रहे थे इसी दौरान पाइप बगल से गुजर रहे 11 हजार वोल्टेज के तार को छू गई। सभी मजूदर लोहे की पाइप में चिपक गए। पड़ोसी राकेश सचान ने लाठी से सबको खंभे से दूर किया। हादसे में धरकार मोहल्ला के कमलेश कुमार, दयाल, शिवा पार्क के छेना और पिपरी के अखंड झुलस गए। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग को लेकर गुस्सा दिखा। लोगों ने बताया कि वर्षों से गांव में 11000 वोल्टेज का तार नीचे से ले जाया गया है। आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। मरम्मत की मांग भी की जा चुकी है मगर विभागीय अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। रामनारायण पाठक, आशीष शुक्ला ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ट्रक के धक्के से चार पोल गिर गए थे। तार भी जमीन को छू गया। उस वक्त बिजली कटी हुई थी इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। कहा कि इस रास्ते से स्कूली वाहन भी आते जाते हैं। ग्राम प्रधान गुड्डू यादव कहते हैं कि बिजली तार की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से कहा गया मगर उन्होंने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। मुन्ना सिंह, विनय जायसवाल, राकेश सचान, महेंद्र मिस्त्री ने कहा कि यदि बिजली विभाग जल्द से जल्द यहां के तारों को अन्यत्र नहीं हटाता है तो गांव के लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें