फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका, नगर पंचायत घोरावल, चुर्क-गुर्मा, चोपन, दुद्धी, ओबरा, रेणुकूट व पिपरी के अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों ने नामाकंन किया। तहसील मुख्यालयों राबर्ट्सगंज, घोरावल एवं दुद्धी में आरओ के समक्ष अध्यक्ष के 11 और सदस्य पद के लिए 85 उम्मीदवारों ने नामाकंन किया। वहीं चेयरमैन पद के लिए 19 और सदस्य पद के लिए 111 नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर पालिका के निर्वाचन अधिकारी / एडीएम न्यायिक कुंवर बहादुर सिंह के समक्ष रमेश कुमार ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। बिंदू जायसवाल समेत आठ लोगों ने पर्चा खरीदा। सभासद पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र भरा। चुर्क-नगर पंचायत के निर्वाचन अधिकारी/व्यापार कर के ज्वाइंट कमिश्नर राममिलन प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। यहां पांच नामाकंन पत्र बिका। 17 प्रत्याशियों ने सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिला किया। चोपन के आरओ/व्यापार कर के डिप्टी कमिश्नर राकेश सिंह के समक्ष एक प्रत्याशी नामाकंन पत्र जमा किया और एक पर्चा भी बिका। सदस्य पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने नामाकंन दाखिल किया। ओबरा के निर्वाचन अधिकारी/डीडीओ सुनील श्रीवास्तव से यहा अध्यक्ष पद के लिए दो पत्याशिों ने ने नामाकंनं किया, लेकिन तीन फार्म बिका। सदस्य पद के लिए 14 ने नामाकंन पत्र जमा किया। दोपहर में अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशी नामाकंन करने के लिए पहुंचे तो कचहरी गेट के प्रवेश द्वार पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। घोरावल: तहसील परिसर में बने नामाकंन स्थल पर घोरावल नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए किसी ने नामाकंन नहीं किया। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए 11 और सदस्य के लिए 14 नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई। दुद्धी: दुद्धी नगर पंचायत के लिए आरओ सत्यप्रिय ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार और भगवान दास ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। सभासद के आरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि आज पांच लोगों ने नामांकन किया और 16 पर्चों की खरीदारी की गई। पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरओ हेमंत वर्मा ने बताया कि रामप्रवेश राय और दिग्विजय प्रताप सिंह निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किए। सभासद के आरओ टीडी यादव ने बताया कि आज 25 नामांकन पत्र दाखिल किए, वही 9 फॉर्म की बिक्री हुई। रेनुकूट अध्यक्ष पद के आरओ आरवीएस यादव ने बताया कि फूलमती देवी ने निर्दल दाखिल किया है। राजकिशोर ने दो सेट में अध्यक्ष पद के लिए फार्म खरीदा। सदस्य पद के आरओ सभासद एनबी सिंह ने बताया कि सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया और 11 पर्चों की बिक्री की गयी। नामाकंन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहें। जिसके कारण नामांकन स्थल के बाहर समर्थकों की उमड़ी भीड़ को पसीने बहाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें