फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट में आरोपी प्रधान का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (घोरावल)। कोतवाली क्षेत्र के कर्रीबरांव ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान दिवेश कुमार मिश्रा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। दलित के साथ मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों से संबोधित करने के आरोप में प्रधान का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कर्रीबरांव ग्राम पंचायत के कम्हरिया गांव निवासी हरिहर पुत्र सुब्बा चेरो ने गत जून माह में कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कर्रीबरांव के ग्राम प्रधान दिवेश कुमार मिश्रा, विपिन मिश्रा और रोहित मिश्रा ने उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया है। हरिहर की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित तीन पर मारपीट समेत एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के बाद अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें