सिंगरौली। जिले के विभिन्न हिस्सों में संचालित 57 अवैध पैथालॉजी संचालकों को मंगलवार नोटिस जारी किया गया है। डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि सप्ताह भर के अंदर जरूरी दस्तावेज देकर पंजीकरण नहीं कराया गया जो खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम अनुराग चौधरी इस निमित्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को निर्देश दिए। इसी के बाद सीएमएचओ ने जिले में संचालित अवैध पैथालॉजियों के संचालको को नोटिस जारी कर पैथालॉजी संचालन के लिए सभी अभिलेख सहित जिला चित्किसालय में जमा करने व आन-लाइन पैथालॉजी पंजीकरण सप्ताह भर के अंदर कराने को कहा गया है।