सोनभद्र (म्योरपुर)। थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर कथित रूप से रविवार को जिला पंचायत की तरफ से वसूली की जाने लगी। वाहनों संचालकों के विरोध पर वसूलीकर्ता आदेश की कोई कॉपी नहीं दिखा सके। शिकायत पर पुलिस ने वसूली को रोक दिया।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर जिला पंचायत के नाम पर वाहनों से वसूली का वाहन स्वामियों ने पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रेणुकूट तथा मुर्धवा क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय के नेतृत्व में विरोध किया। अजय राय ने कहा कि यह अवैध वसूली है। उन्होंने नियमों और कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि खनन स्थल पर ही इस तरह की वसूली का प्रावधान है। उन्होंने म्योरपुर एसओ को फोन करके अवैध वसूली से अवगत कराया। एसओ ने पुलिस को आश्रम मोड़ पर भेजकर वसूली बंद करवा दी।