फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से सड़क की खुदाई से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के वार्ड नंबर 20 में जेसीबी से सड़क की खुदाई कर छोड़े जाने से नाराज लोगों ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन किया। नगर पालिका के ईओ को मांगों का ज्ञापन सौंपकर सड़क मरम्मत की मांग उठाई। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सूर्यप्रकाश चंद्रवंशी, मनोज कुमार और अमित ने कहा कि बारिश होने के कारण सड़क पर कीचड़ हो गई है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को हो रही है। अशोक, चंद्र प्रकाश और महेश ने कहा कि जेसीबी से दो-दो बार सड़क की खुदाई कर दी गई है। इसकी वजह से सड़क की हालत जर्जर हो गई है। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आशुतोष, रोशन, विजय, रवि, संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें