फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने किया मिशन इंद्रधनुष के तीसरे चरण का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मिशन इंद्रधनुष फेज चार के तीसरे चरण का शुभारंभ सोमवार को राबर्ट्सगंज स्थित नगरीय पीएचसी पर सीएमओ डॉ. श्रीकृष्ण गोपाल सिंह ने बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर किया। इस अभियान के तहत शून्य से दो वर्ष के बच्चों को आठ जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए प्रतिरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह अभियान मुख्य रूप से शहरी मलीन बस्तियों, ईंट भठ्ठों, खदानों, दूरस्थ क्षेत्रों तथा कम आच्छादन वाले क्षेत्रों में चलाया जाना है, ताकि नियमित टीकाकरण में जो लाभार्थी टीकाकरण सेवाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं, उन्हें इस अभियान के दौरान पूर्ण प्रतिरक्षित किया जा सके। यह अभियान 22 जून तक चलेगा।
सीएमओ डॉ. श्रीकृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि प्रतिरक्षण की मांग में बढ़ोत्तरी होना ही कार्यक्रम की सफलता है। हमें कार्यक्रम का इतना प्रचार-प्रसार करना चाहिए कि आम जनता स्व प्रेरणा से टीकाकरण बूथों पर पहुंचकर अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का पूर्ण टीकाकरण कराएं। एसीएमओ प्रतिरक्षण डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि टीकाकरण के पश्चात बच्चों को मामूली बुखार आता है, परंतु इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। बुखार के लिए पैरासिटामॉल की गोली दी जाती है, जिसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इस मौके पर यूनीसेफ के अजय कुमार, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. रीतू सिंह, सुरजू राम, मोहम्मद नसीम, संजय कुमार सिंह, आशुतोष दत्त मिश्रा, पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें