फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तबादला के बाद 18 शिक्षक नहीं आए कार्यभार ग्रहण करने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सूची में नाम आने के बावजूद गृह जनपद या पड़ोसी जिले में जाने की 95 शिक्षकों की चाहत अधूरी रह है। अन्य जिलों से सोनभद्र में स्थानांतरित होने वाले 36 में से 18 शिक्षक नहीं आए।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में करीब 50 फिसदी शिक्षक गैर जनपदों के हैं। अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में 1602 शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया था। इनमें से पोर्टल आधारित प्रक्रिया में जिले से 437 शिक्षकों का तबादला किया गया। विभिन्न कारणों से स्थानांतरण के बाद भी 95 शिक्षक अपने गृह जनपद या फिर पड़ोसी जिले में नहीं जा सके।
दूसरी ओर अन्य जिलों से स्थानांतरण पाकर सोनभद्र आने वाले 36 में से सिर्फ 18 शिक्षक ही कार्यभार ग्रहण करने के लिए पहुंचे। तबादले के बाद शिक्षकों की कमी से विद्यालय जूझ रहे हैं। हालांकि उच्च स्तरीय प्रक्रिया के कारण जिले में आए 18 शिक्षक बीएसए कार्यालय में ही रोजाना उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अभी इनके स्कूल के एलाट होने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। प्राथमिकता के आधार पर इन्हें जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं वहां भेजने की तैयारी है, जिसकी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

-
तबादले में गड़बड़ी का आरोप
अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया में अब खेल की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर घोरावल ब्लॉक में तैनात एक शिक्षिका का पत्र वायरल हो रहा है। जिसे उन्होंने उच्चाधिकारियों को भेजा उक्त शिक्षिका ने आरोप लगाया कि बिना किसी भारांक के उससे जूनियर शिक्षिकाओं का तबादला कर दिया गया है। उनकी ओर से तबादला पाने वाली दो अन्य शिक्षिकाओं के तबादले को उदाहरण के रूप में पेश किया गया है। जबकि इसी तरह की कई अन्य शिकायतें भी हैं। माना जा रहा है कि सत्यापन के दौरान इस तरह के खेल को कुछ लोगों ने अंजाम दिया है। पीड़ित शिक्षिका ने जांच की मांग की है।
-

जिले में अन्य जिलों से स्थानांतरण पाने वाले 18 शिक्षक ही कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे हैं। कुछ शिक्षक तकनीकी कारणों से कार्यमुक्त नहीं किए गए हैं। -नवीन कुमार पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें