फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वसूली का आरोप लगाकर महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। घरसड़ी गांव में यूपीपीसीएल के कर्मचारियों व संविदाकर्मियों पर वसूली का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने हंगामा किया। इससे टीम को लौटना पड़ा। मामले में यूपीपीसीएल के एसडीओ अतीकुर्रहमान ने शक्तिनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के घरसड़ी (जवाहर नगर) गांव में बुधवार 12 बजे के करीब बिजली विभाग के कर्मचारी, अधिकारियों संग चेकिंग करने पहुंचे। इसी दौरान महिलाओं ने चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से पैसा वसूलने व परेशान करने का आरोप लगाते हुए धक्कामुक्की की। महिलाओं का रुख भांपकर बिजली विभाग के कर्मचारी गांव से चले गए। हंगामे की सूचना पर गांव में पंहुची पुलिस ने जांच की।
यूपीपीसीएल अनपरा एसडीओ, कोटा सब स्टेशन के जेई कन्हैया तिवारी, राकेश त्रिपाठी सहित बिजली कर्मियों का दल घरसड़ी गांव में पहुंचा था। बता दें कि इससे पूर्व बीते 17 जून को भी कोहरौलिया में बिजली विभाग कर्मियों पर वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने उनसे मारपीट की थी। यूपीपीसीएल के जेई कन्हैया तिवारी ने बताया कि विभाग की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें