फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संभव दिवस पर 18 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को संभव (जनसुनवाई) दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आए जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए उसका निस्तारण किया गया। इस तरह से निकायों में आए कुल 18 शिकायतों का समाधान हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में चेयरमैन रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में संभव दिवस का आयोजन किया गया। यहां कुल पांच प्रार्थना पत्र आए। चेयरमैन एवं ईओ ने सभी समस्याओं को सुनते हुए उसका समाधान कराया। इसी तरह से नगर पंचायत घोरावल में दो, नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में तीन, नगर पंचायत चोपन में चार, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत रेणुकूट में एक, नगर पंचायत पिपरी और नगर पंचायत दुद्धी में एक भी मामले नहीं आए। वहीं नगर पंचायत डाला बाजार और अनपरा में एक-एक मामले आए। इस तरह निकायों में कुल मिलाकर 18 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। चेयरमैन रूबी प्रसाद ने बताया कि नवरात्र पर्व के मद्देनजर नगर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल व मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें