दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में सोमवार को साढू की अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे वृद्ध की मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ी। सीने में तेज दर्द के बाद सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बीडर गांव निवासी प्रगाश पटेल (70) गांव के निवासी साढू का सोमवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। परिजन शव लेकर गांव के बाहर बने अंत्येष्टि स्थल पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। चिता में आग लगने के दौरान ही वहां मौजूद प्रगाश की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने पर परिजन आनन-फानन दुद्धी सीएचसी लेकर आए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।