फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संभव दिवस में 18 मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस का आयोजन किया गया। संबंधित निकाय के अधिशासी अधिकारी एवं चेयरमैन ने जनसमस्याओं को सुनते हुए उसका निस्तारण कराया। इस तरह निकायों में आए कुल 18 मामला निस्तारित किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में चेयरमैन रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में जनसुनवाई (संभव) दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल पांच मामले आए, जिनकी सुनवाई करते हुए निस्तारित करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया। इसी तरह नगर पंचायत घोरावल में दो, नगर पंचायत चुर्क गुरमा एक, नगर पंचायत चोपन में दो, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत रेणुकूट में एक, नगर पंचायत दुद्धी में दो, नगर पंचायत डाला बाजार में एक और नगर पंचायत अनपरा में तीन मामले आए। समस्त निकायों को मिलाकर कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई पेयजल व मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। नोडल अधिकारी विजय यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें