फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 1.75 लाख ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर निवासी युवक ने अनपरा के युवक पर नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेने के आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित चंदन पटेल ने बताया कि 23 अगस्त 2022 को अनपरा थानाक्षेत्र के लैंको गेट निवासी पंकज यादव ने एनसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर 1,75,000 हजार रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद न तो नौकरी लगाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। कई बार पैसे की मांग की गई लेकिन मना कर धमकाने लगे। इसके बाद कोर्ट में अपील की। कोर्ट के आदेश पर अनपरा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें