फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सृजनात्मक लेखन के लिये 15 रचनाकारों को किया गया पुरुस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली के मानव संसाधन-राजभाषा अनुभाग द्वारा शनिवार को संकल्प भवन स्थित द्वितीय तल सम्मेलन कक्ष में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 118वीं बैठक आयोजित की गई। इस दौरान हिंदी में सृजनात्मक लेखन के लिए 15 रचनाकारों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक के दौरान गत तिमाही में हिंदी कामकाज की समीक्षा करते हुए अप्रैल-जून-2019 की तिमाही के दौरान हिंदी कामकाज का प्रतिशत बढ़े इस धेय से व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एससी नायक, महाप्रबंधक एसमैथ्यू, महाप्रबंधक अनिल श्रीवास्तव, अपर महाप्रबंधक पीएल नरसिंम्म, अपर महाप्रबंधक आलोक त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक पीएन तिवारी, अपर महाप्रबंधक बीएन झा, अपर महाप्रबंधक बीडी झा, अपर महाप्रबंधक बीडी त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक वरुण कर्मकार, महादेव चंद मांझी, उप महाप्रबंधक सहित 25 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया तथा विभिन्न विभागों में कार्यालयीन कामकाज में हिंदी के प्रयोग की तिमाही प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई तथा इसको बढ़ाने के उपाय पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्ति राजभाषा विभाग गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की कार्ययोजना बनाई गई। इस दौरान हिंदी में सृजनात्मक लेखन के लिए 15 रचनाकारों को मुख्य महाप्रबंधक एवं महाप्रबंधक ने पुरस्कृत किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि के अतिरिक्त ज्ञान पीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखिका प्रतिभा राय की पुस्तक मेरी प्रिय कहानियां भी प्रदान की गई। कर्मचारियों के वर्ग में दीनबंधु द्विवेदी को प्रथम, एसएनएस यादव को द्वितीय, आनंद पांडेय को तृतीय पुरस्कार, महिला वर्ग में निधि शर्मा को प्रथम, साधना यादव को द्वितीय, प्रीति तिवारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया तथा अन्य वर्ग रमाकांत पांडेय को प्रथम पुरस्कार, मानिक चंद पांडेय को द्वितीय तथा डॉ योगेंद्र वरुण, शंकार तिवारी को तृतीय पुरस्कार से से सम्मानित किया गया। आदेश पांडेय ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें