दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के दुद्धी हाथीनाला हाईवे पर सोमवार को सुबह करीब आठ बजे हथवानी मार्ग मोड़ के पास ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक दुद्धी की ओर से कंटेनर हाथीनाला की ओर से आ रहा था। हादसे में दोनों गाड़ियों के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तत्काल डायल सौ को दी। पुलिस ने घायल इमरान (25) पुत्र शमशुद निवासी शाहजहांपुर, आलम (35) पुत्र सलीम निवासी मुरादाबाद, संजय (25) पुत्र अमरपाल निवासी फिरोजाबाद, मो. फुलकान (40) पुत्र असगर अली निवासी मुरादाबाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया। यहां दो घायलों का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।