फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल स्पर्धा में लखनऊ बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोहरथा गांव में खेले जा रहे श्री अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता लखनऊ के नाम रही। सोमवार को दोपहर बाद हुए फाइनल मुकाबले में लखनऊ की टीम ने मिर्जापुर को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मिर्जापुर ने चोपन और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ की टीम ने ओबरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

इसी तरह ग्रामीण वालीबाल प्रतिस्पर्धा का फाइनल मैच गुरेठ और एलाही के बीच खेला गया जिसमें गुरेठ की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार ने विजेता-उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कमेंटेटर की भूमिका रामानंद देव पांडेय और अशोक सन्यासी ने निभाई। मुख्य निर्णायक की भूमिका आयोजक समिति के सचिव श्रीपति त्रिपाठी, अखिलेश, शुभम पांडेय ने अदा की। इस मौके पर विवेकानंद पांडेय ने स्कोरिंग की। प्रधान हनुमान, आजाद सिंह, घनश्याम यादव, राम अवतार सिंह, गोरखनाथ, चंद्रशेखर, राजेश पति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें