फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौली गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भरौली ग्राम पंचायत में शुक्रवार शाम को खेत में मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया। भरौली ग्राम पंचायत के मिसिरगवां टशोला में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे जितेंद्र ने अपने गेहूं के खेत में करीब पांच फीट का एक मगरमच्छ को देखा। जितेंद्र को देखकर मगरमच्छ फुंफकार मारने लगा। सूचना पर मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जितेंद्र ने वन विभाग घोरावल व सौ नंबर पुलिस को भी जानकारी दिया। मौके पर वन्य जीव रक्षक नीटू शर्मा, वन रक्षक सच्चिदानंद, पप्पू पहुंचे। पुलिस भी वहां पहुंची। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया। वन्य जीव रक्षक नीटू शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ करीब दो वर्ष का है और नर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें