फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने बनाए जेसीबी मशीन, पॉवर प्लांट के मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। शिक्षा क्षेत्र चोपन में शुक्रवार को वार्षिक बाल मेला महोत्सव हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश राय व पिरामल फाउंडेशन नीति आयोग के गांधी फ़ेलो राहुल त्रिपाठी के निर्देशन में हुए महोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कई तरह के मॉडल तैयार किये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल, पिरामल फाउंडेशन नीति आयोग के प्रोग्राम मैनेजर सुहैल अंसारी व सीनियर प्रोग्राम लीडर योगेंद्र चौबे ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय चोपन बैरियर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अनोखा प्रदर्शन करते हुए हाथ से बनी हुई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। बच्चों ने खाने-पीने की वस्तुओं का भी स्टाल लगाया। परसोई न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने हाथ से जेसीबी मशीन तथा पावर प्लांट का प्रदर्शन किया। बिल्ली प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका संध्या ने बाल मेले का भव्य मॉडल प्रस्तुत किया। एबीआरसी चोपन श्रवण कुमार ने बताया कि अभी तक बाल मेले का आयोजन न्याय पंचायत स्तर पर होता रहा है। प्राथमिक विद्यालय परली पार में बीएसए व बीईओ ने निरीक्षण किया। यहां की प्रधानाध्यापिका अंजू के निर्देशन में बाल मेले में बच्चों ने प्रतिभाग किया। वार्षिक बाल मेला चोपन ब्लाक के 494 स्कूलों पर लगा। सिंदुरिया न्याय पंचायत प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि बाल मेले से बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर निकाला जा सकता है। न्याय पंचायत प्रभारी परसोई अनिरुद्ध ने बताया कि गांधी फेलो राहुल त्रिपाठी के मोटिवेशन से पूरे ब्लॉक में यह आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें