आसनडीह। बभनी ब्लॉक के दो दर्जन से ज्यादा गांवों में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। बभनी सब स्टेशन से 30 किमी परिधि में सभी गांव पड़ते हैं। क्षेत्र के बरवें, घघरा, चौना, कोंगा, फरीपान, बैना गांवों में बिजली आपूर्ति बिल्कुल ठप है। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं भी परेशान हैं। उधर विद्युत वितरण खंड पिपरी के लक्ष्मीशंकर ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। उधर ग्रामीण कामेश्वर प्रसाद, इंद्रदेव, मंशाराम, श्याम देव, रामऔतार, राजकुमार गुप्ता ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।