फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से विशिष्ट स्टेडियम तियरा में चल रही दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। यहां आखिरी दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सौ मीटर दौड में विश्वजीत यादव प्रथम, प्रीतम तिवारी द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में विश्वजीत यादव, विजय यादव द्वितीय रहे। जिला विकास अधिकारी राम बाबू त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

शनिवार को दूसरे दिन सौ मीटर दौड़ में विश्वजीत यादव प्रथम, प्रीतम तिवारी द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ में विश्वजीत यादव, विजय यादव द्वितीय रहे। आठ सौ मीटर दौड़ में शिवा प्रथम, धनंजय यादव द्वितीय, 15 सौ मीटर दौड़ में श्याम विजय प्रथम, संजय यादव द्वितीय, तीन हजार मीटर दौड़ में संजय यादव प्रथम, दीपू पाल द्वितीय रहे। लंबी कूद में आकाश प्रथम, मुलायम द्वितीय, गोला फेक में मुर्शीद जमाल प्रथम, अभिषेक सिंह द्वितीय, डिस्कस आनंद कुमार प्रथम, अभिषेक सिंह द्वितीय रहे। इसी तरह 46 किग्रा कुश्ती में राहुल सिंह प्रथम, मिथिलेश द्वितीय, कुश्ती 50 किग्रा में तेजबली प्रथम, तारा सिंह द्वितीय, कुश्ती 58 किग्रा में अनुराग शर्मा प्रथम, अजय द्वितीय, कुश्ती 63 किग्रा में दीपक यादव प्रथम, प्रीतम तिवारी द्वितीय, कुश्ती 69 किग्रा में राजकुमार सिंह प्रथम अरविंद कुमार द्वितीय रहे। कबड्डी में घोरावल प्रथम, चोपन द्वितीय, वॉलीबाल में म्योरपुर प्रथम, राबर्ट्सगंज द्वितीय रहा। अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। यहां डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी ने विजेता बालक, बालिका खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निष्ठा एवं मेहनत के साथ उत्तरोत्तर विकास की ऊंचाइयों पर पुहंचने का सफल मंत्र दिया। जिला युवा कल्याण अधिकारी एनबी सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। यहां एआर ओआपरेटिव टीएन सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ओेमप्रकाश त्रिपाठी, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव बलराम यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह, विनोद धर द्विवेदी, मनोज कुमार दीक्षित, तीरंदाजी कोच स्टेडियम, राजीव कुमार वर्मा, फुटबाल कोच एवं निर्णायक के रूप में राकेश सिंह, संजय सिंह, आनंद कुमार, विरेंद्र प्रताप सिंह, महफूज अली खां, नरेंद्र सिंह, सुदर्शन मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें