बीजपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी जन कल्याणकारी योजना स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत म्योरपुर विकास खंड के लिलाडेवा ग्राम पंचायत में स्वच्छता के प्रति सफाई कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
जिले के डीसीपी सत्य प्रकाश दीक्षित, राजेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश दुबे, ग्राम प्रधान श्याम कार्तिक जायसवाल, कृष्ण मुरारी, जय चंद, मुख्तार अहमद ने सरकार के इस योजना के होने वाले लाभ के बारे ग्रामीणों को बताकर जागरूक किया। टीम के साथ ग्रामीणों ने भी सफाई अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने अपने गांव को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए संकल्प लिया।