फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करी में आतिशबाजी के दौरान एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अनपरा। एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित एकलव्य मैदान में शुक्रवार को दशहरा उत्सव के दौरान आयोजित आतिशबाजी में एक युवक घायल हो गया। उसे आनन- फानन में परियोजना चिकित्सालय ले जाया गया ,जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयंत नेहरू चिकित्सालय के लिए रेफर किया। शुक्रवार शाम एकलव्य मैदान में रावण दहन के बाद भव्य आतिशबाजी की जा रही थी, इसी दौरान आतिशबाजी करने के लिए इलाहाबाद से आए कलाकार बबलू खान पटाखों की चपेट में आ गए। साथी कलाकार आनन- फानन में बबलू को ककरी परियोजना चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नेहरू चिकित्सालय जयंत के लिए रेफर कर दिया । चिकित्सको के अनुसार बबलू की आंख में गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें