फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी अग्रसेन जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित राणी सती दादी मंदिर परिसर में बुधवार को धूूमधाम से मारवाड़ी युवा मंच ने महाराज अग्रसेन जयंती मनाई। मंच के अध्यक्ष प्रदीप खेतान ने कहा कि महाराज अग्रसेन हमारे पूर्वज थे। उनका जन्म आज से 5189 वर्ष पहले वासेपुर महाराजा बल्लभ सैनी के घर में हुआ था। उस समय पशुबलि दी जाती थी। महाराजा अग्रसेन बलि देने की परंपरा को पसंद नहीं करते थे, इसलिए उन्होंने वैश्य धर्म स्वीकार कर लिया। महामंत्री पंकज कनोडिया ने कहा कि महाराजा अग्रसेन को समाज को सही मागज् पर चलने की प्रेरणा दी । विजय नोडिया, विनय अग्रवाल, रमेश गोयलए अमित गोयलए राजेश अग्रवाल, राकेश जालानए हिमांशु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डा. आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष व्यापार मंडल अनपरा के महामंत्री सुमित मित्तल ने महाराजा अग्रसेन को समाजवाद के प्रवर्तक होने के साथ-साथ पशु बलि जैसी सामाजिक बुराई को दूर करने का पुरोधा पुरुष बताया। मुख्य अतिथि अभिषेक बरनवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने दीनदु:खी तथा अभावग्रस्त लोगों को स्वावलंबी बनाने प्रयास किए । कार्यक्रम की संयोजक शोभा सिंह व अशोक कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को नई व्यापारिक दृष्टि दी। इस अवसर पर तहसीलदार सिंह, महावीर तिवारी एवं आनंद देव दूबे भी उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें