सोनभद्र। कोन थाना कचषेत्र के बागेसोती ग्राम पंचायत में बंधी में मोती चंद्र (50) पुत्र शेर का शव गुरुवार को पाया गया। शाम बंधी में शव उतराया हुआ ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मोतीचंद बकरी चराने बंधी के आसपास गया था। किन परिस्थितियों में उसका शव बंधी में पाया गया इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया है।