फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल ने देखा था अखंड भारत का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में सर्वसमाज, समस्त राजनैतिक दलों, सामजिक संगठनों एवं प्रबुध्द वर्ग के लोगों ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अखंड भारत का सपना देखा था।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद रामशकल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल भारत में ही नही भारत के बाहर भी प्रिय थे उन्होने अखंड भारत का सपना देखा था। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के ही नहीं पूरे देश के लिए एक स्तंभ थे। साहित्याकरण अजय शेखर ने कहा कि मर्यादित राजनीति के शिखर पुरूष पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी नेे देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अपनी त्याग और तपस्या से अटल बिहारी वाजपेयी इतिहास पुरूष हो गए हैं। कांग्रेस नेता राजेश दिवेदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनिति में उनका योगदान अतुलनीय है ऐसे बहुत कम लोग है जिनका सम्मान आदर विपक्षी दल के लोग भी करतें है। लालजी तिवारी ने कहा कि एक महान व्यक्ति का नाम था अटल बिहारी वाजपेयी जिनका व्यक्तित्व एक दल से कभी नहीं देखा गया।पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक महान राजनेता थे। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि सभी राजनैतिक दलो के विचारधाराओं का समाज एकजुट होकर अटल जी को श्रद्धाजंली अर्पित किया। डॉ. दुर्गा प्रसाद चतुर्वेदी, रामशकल चौबे अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, कांग्रेस नेता सुशील पाठक, रामेश्वर शुक्ल, गोपाल पाठक, जितेंद्र पासवान जदयु के जिलाध्यक्ष रामभरोसे सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख मधुसुदन सिंह, प्रमोद यादव राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश, पटेल नगर पालिका चेयरमैन विरेंद्र कुमार जायसवाल, अनूप तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता जितेंद्र बहादुर सिंह, गोविंद यादव, रतन लाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।

अटल के त्रेयोदशाह पर मंच कराएगा ब्राम्हण भोज
सोनभद्र। सोनभद्र विकास मंच की बैठक शुक्रवार को शास्त्री नगर स्थित कार्यालय में हुई।
मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर प्रसाद श्रीवास्त ने कहा कि अटल देश के एक अच्छे एवं सुलझे व्यक्ति थे। उनका चले जाना सदैव खलता रहेगा। कहा कि उनके त्रेयोदशाह पर मंच ब्राम्हण भोज कराएगा। महासचिव ई शिव प्रसाद यादव, मंच के महासचिव सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि अटल जी देश के सच्चे सपूत तथा भारत ही नहीं वरन विश्व के नेता भी थे, राजनीति मे रहते हुए भी निर्विवाद रहे। देश ने एक महान नेता खो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रामभवन, गिरीश लहरी, मनोज, शिव पूजन, रमेश, युवा सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष प्रांजल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें