ओबरा। नगर स्थित मुख्य बाजार से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में सैकड़ों शिवभक्त बाबाधाम के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने सभी शिवभक्तों को गमछा ओढा़कर बाजे-गाजे के साथ खीर का प्रसाद वितरण कराकर रवाना कराया। बाबा के धून में नाचते गाते शिवभक्तों की टोली के साथ भव्य राधाकृष्ण की मनमोहक झांकी भी निकाली गई। नगर भ्रमण के साथ शिवभक्त बाबाधाम रवाना हुए। इस मौके पर मुन्ना देवी, आनंद जायसवाल, विकास सिंह, रंगबहादुर यादव, संजय पटेल मौजूद रहे।