फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने घायल कांवरियों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। शिवद्वार मंदिर परिसर में रविवार देर शाम पुराने स्कूल भवन की छत गिरने से हुए हादसे में घायल तीर्थ यात्रियों को देखने रविवार की देर रात प्रशासनिक अफसर पहुंचे। सीएचसी पर डीएम अमित कुमार सिंह, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, सदर एसडीएम शादाब असलम ने भर्ती मरीजों का हाल जाना। मैजिक की बैटरी फटने से झुलसी महिला को देख डीएम ने नाराजगी जाहिर की और उसे नए बने महिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या को अस्पताल की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने का निर्देश दिया और चेताया कि इमरजेंसी सेवाओं में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। डीएम ने कहा कि कावंड़ियों की चिकित्सा का खास तौर से ध्यान रखा जाए। बता दें कि रविवार की रात शिवद्वार में छत का बारजा गिर गया था जिसमें पांच कावंरिये घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें